Benefits of eating egg : आप सभी के मन में यह सवाल जरूर होगा कि Boil egg कितने फायदेमंद होते हैं और Boiled अंडे के जो सफेद भाग हैं और उसका पीला भाग है वह हमारे मानव शरीर के लिए कितना फायदेमंद है और कितना नहीं है। तो चलिए हम सभी इस ब्लॉग के जरिए जानते हैं अंडे खाने के फायदे और नुकसान –
पोषण तत्वों से भरपूर -
उबले अंडे पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं इसमें प्रोटीन पोटेशियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, fats, Vitamins पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। जो हमारे शरीर के विभिन्न जरूरतों को पूरी करने में मदद करते है।
Proteins से भरपूर -
यदि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आप उबले हुए अंडे का सेवन कर सकते हैं क्योंकि उबले अंडे (Boil Egg) में अधिक मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है, जो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है। जैसा की आपको पता ही है प्रोटीन्स त्वचा , हड्डी , मांशपेशिओ के कोशिकाओं का विकास तेजी से करते है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद -
उबले अंडे में कैल्शियम की मात्रा पर्याप्त रूप में पाई जाती है। तथा कैल्शियम हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है। यदि आप boil egg का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है और आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है और शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद -
उबले हुए अंडे मे Vitamin-A पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है और आंखों की दृष्टि को नियंत्रित करने में मदद करता है , उबले अंडे में ल्यूटिन तथा जियाजैथिन पाया जाता है जो हमारे आंखों की रेटिना के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। जिससे हमारी आँखों का स्वास्थ बना रहता है।
वजन कम करने में सहायक -
उबले अंडे (boil egg) में proteins, fats, carbohydrates प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जोकि हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होता है। तो यदि आप उबले हुए अंडे का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है जिससे आपको बार-बार भोजन करने से बचाता है और आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।
Other Benefits of eating egg -

- उबला अंडा boil egg प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है जो हमारे मस्तिष्क के लिए लाभकारी होता है।
- अंडे में Vitamin E और Zinc पाया जाता है हमारी त्वचा स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है।
- अंडे में Energetic element होते हैं, साथ ही साथ प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में आलस्य को दूर करके हमारे शरीर में स्फूर्ति प्रदान करता है।
- यदि आप अंडे के पीले भाग को छोड़कर आप उसके सफेद भाग को करते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा benefit साबित होता है। क्योंकि अंडे के पिले भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी रहता है। जबकि अंडे के सफ़ेद भाग में कैल्सियम की प्रचुरता होती है।
इसे भी पढ़े :
- मेथी खाने के इतने फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान !
- घरों में बनाने वाले पालक के रोचक फायदे क्या-क्या होते हैं ? आईए जानते हैं
- गर्म पानी पीने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
- wikipedia
- जाने सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए Best Tips
- जानिए संतरा खाने के फायदे और नुकसान | Best Explaination
- Muli khane ke fayde best explained
- Good morning breakfast 8 tips
अंडे खाने के नुकसान -

- उबले अंडे में पीला भाग सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है क्योंकि इस पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सबसे ज्यादा होती है जो आपके हार्ट के लिए काफी नुकसानदायक होती है।
- हार्ट के पेशेंट को उबले हुए अंडे के जो पीले भाग हैं उनको खाने से परहेज रखना चाहिए ।
- उबले अंडे का ज्यादा सेवन करने से आपके पेट में दर्द होने लगता है।
- अधिक मात्रा में उबले अंडे का सेवन करने से आपके पाचन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
- Boil egg का ज्यादा सेवन करने से उल्टी जैसी समस्या भी आ जाती है।
- इसका सेवन करने से पेट में ऐंठन गैस जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
निष्कर्ष -
आशा करते हैं कि आप सभी को benefits of egg और side effects of egg के बारे में जानकारी प्राप्त हो चुकी है। आगे के blogs में हम ऐसे ही हेल्थ से संबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करते रहेंगे, तब तक के लिए मस्त रहें और स्वास्थ रहे। मिलते है एक और ब्लॉग में।
धन्यवाद !