Anar Ke Fayde: अनार में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं. अनार को आयरन का अच्छा सोर्स मानाते है और अनार खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं
Anar Ke Fayde
अनार के छोटे-छोटे लाल दानो का स्वाद जितना मीठा होता है उतना अपने शरीर के लिए भी फायदामंद होता हैं। अनार में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अनार का सेवन करने से आंखों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।
अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अनार खाने से महिलाओं में होने वाली आयरन की कमी को पूरा करता है। रोजाना अनार का सेवन करने से स्ट्रेस की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं अनार खाने से होने वाले फायदे।

Anar Ke Fayde 1 : डायबिटीज
अनार खाना वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डायबिटीज के बहुत से मरीज अनार के सेवन से दूर रहते हैं। उनका मानना है कि यह मीठा होता है। ऐसे में इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। वहीं अगर अनार को रोज़ के खानों में शामिल करते हैं तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं होगा। डायबिटीज में अनार का सेवन किया जा सकता है. क्योंकि अनार में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज मरीजो के लिए अच्छा होता है।
Anar Ke Fayde 2 : पाचन
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी अनार का रोजाना सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है की अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है। अनार का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारी को कम किया जा सकता है।
Anar Ke Fayde 3 : वजन घटाने में फायदेमंद
अनार में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो की वजन घटाने में मदद करता है। अनार में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने के सात बैली फैट भी कम होता जाता है। अनार पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। ऐसे में आप अतिरिक्त खाने से बच जाते है और वजन कम होने में मदद मिलता है।

Anar Ke Fayde 4 : खून की कमी
अनार का नियमित सेवन करने से न केवल शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम किया जा सकता है. इसीलिए शरीर में खून की कमी हो रही है तो अनार खाना बेहतर है।
Anar Ke Fayde 5 : कैंसर के रिस्क को कम करें
हार्वर्ड में हुई रिसर्च से पता चला है कि अनार में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे हमें कैंसर जैसे रोगों से भी सुरक्षा मिलती है। अनार एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मदद करते हैं। कुछ शुरुआती अध्ययनों में, अनार प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है।
Anar Ke Fayde 6 : दिल के लिए
हार्ट हेल्थ-दिल के सेहत के लिए भी अनार किसी वरदान से कम नहीं है अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक गुण पाया जाता है। इसके सेवन से सिर्फ हार्ट को ही नहीं बल्कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इससे बीपी भी कंट्रोल किया जा सकता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काम किया जा सकता है तो यह ओवर ऑल हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है।
इन्हे भी पढ़े –
- All about Broccoli in hindi : ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान। Best Explained!
- khira khane ke fayde, स्किन केयर और डायबिटीज से लेकर मोटापा दूर करने तक, सब पर रखता है काबू!
- Milk pine ke fayde aur nuksan : दूध पिने के फायदे और नुकसान जानिये!
- Kela khane ke fayde : जानिए केले खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या हो सकते है
Conclusion (निष्कर्ष )
इस आर्टिकल के माध्यम से Anar Ke Fayde के बारे बताया गया है। तो इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए आप अनार का सेवन करें। अगर ये पोस्ट की जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया अपने दोस्तो मे share करे और हमे सपोर्ट करे।
और ऐसे ही फिल्मी जगत की तमाम खबरों के बारे मे जानने के लिए हमसे जुड़े रहे।