Sindhu Ghati Sabhyata in hindi – इस ब्लॉग में आज हम सभी सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में जानेंगे कि यह सभ्यता इतनी विकसित क्यों मानी जाती है और सिंधु घाटी सभ्यता से यूपीएससी (UPSC) , यूपीपीसीएस (UPPCS), एसएससी (SSC), एसएससी सीजीएल (SSC CGL), यूपी बोर्ड (UP BOARD) इंटरमीडिएट (Intermediate) इत्यादि।
लगभग सभी के (Competition Exam) में सिंधु घाटी सभ्यता से प्रश्न बनाए जाते हैं और यदि आप हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित जितने भी प्रॉब्लम है वह सभी आपको क्लियर हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं सिंधु घाटी सभ्यता के विशेषता और परिचय के बारे में तथा उनके प्रमुख स्थानों के बारे में दूसरे ब्लॉग के जरिए जानेंगे।
सिंधु घाटी सभ्यता का परिचय ?
सिंधु घाटी सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यता है सिंधु घाटी सभ्यता सिंधु नदी के तट पर स्थित एक सभ्यता है जो उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के विशाल भाग में धीरे-धीरे फैलती गई। सिंधु घाटी सभ्यता में उत्खनन से यहां पर कई स्थल मिले हैं जो यह दर्शाता है कि उस समय के लोग कितने विकसित थे।

- सिंधु घाटी सभ्यता का नाम जॉन मार्शल ने दिया था।
- सिंधु घाटी सभ्यता को आद्य ऐतिहासिक सभ्यता भी कहते हैं। क्योंकि लिखित साक्ष्य होने के बावजूद यहां की जो लिपि है, वह अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है
- इस सभ्यता को Sindhu Ghati Sabhyata और हड़प्पा सभ्यता (Harappa) के नाम से भी जाना जाता है। हड़प्पा सभ्यता इसलिए इसे कहा जाता है,क्योंकि यहां पर सबसे पहले हड़प्पा की खोज की गई थी।
- इसे Sindhu Ghati Sabhyata भी कहते हैं क्योंकि यह सिंधु नदी (Sindhu Ghati) के किनारे स्थित है।
- सिंधु घाटी सभ्यता का एक और नाम है कास्ययुगीन सभ्यता के नाम से भी इसे जाना जाता है क्योंकि कासे का बड़ी मात्रा पर उपयोग किया गया था।

Sindhu Ghati Sabhyata में बहुत सारे स्थल मिले हैं परंतु स्थलों में हड़प्पा (Harappa) और मोहनजोदड़ो (Mohanjodaro) सबसे प्रमुख माना जाता है। इन स्थलों के उत्खनन में बहुत प्रकार के आभूषण, मुहरे, मूर्तियां यहां की सड़कों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है।
Shindhu Ghati की सीमाएं ?
जैसा कि आप सभी जान रहे हैं। Sindhu Ghati Sabhyata में बहुत सारे स्थल प्राप्त हुए हैं और उन स्थलों में हम लोग जानेंगे की सबसे पूरब- पश्चिम और उत्तर- दक्षिण में कौन से स्थान हैं।
- सबसे पूर्व में स्थित आलमगीरपुर जो कि मेरठ में स्थित है और यह हिंडन नदी के किनारे है।
- Sindhu Ghati Sabhyata में सबसे पश्चिम में स्थित सुत्कागेंडोर यह पाकिस्तान, बलूचिस्तान में स्थित है यह दास्क नदी के किनारे स्थित है।
- सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे उत्तर में मंडा स्थित है जो जम्मू और कश्मीर में है, यह चिनाव नदी के किनारे है।
- सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिणी में स्थित दैमाबाद (Maharashtra) में स्थित है यह प्रवारा / गोदावरी नदी पर स्थित है।

आप सभी के मन में यह विचार आ रहा होगा जब भारत में Sindhu ghati sabhyata थी तो उस समय दूसरे देश में कौन-कौन सी सभ्यता रही होगी तो चलिए हम लोग जानते हैं।
- इसे हम लोग समकालीन सभ्यता के नाम से भी जानते हैं।
- मिस्र की सभ्यता (Mishra ki Sabhyata) जो नील नदी के किनारे स्थित है।
- चीन की सभ्यता जो हावांग्हो नदी के किनारे स्थित है।
- मेसोपोटामिया की सभ्यता यह दजला फरात नदी के किनारे स्थित है।
Sindhu Ghati Sabhyata की प्रमुख विशेषताएं ?
- सिंधु घाटी सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी।
- यहां की जो नगर है वह दो भागों में बटे हुए थे, ऊंचे स्थान को गढ़( दुर्ग )कहा जाता था और दूसरा निचला नगर भी था।
- मिट्टी की पक्की ईटों का प्रयोग किया गया है और इसमें जिप्सम के गारे का भी प्रयोग किया गया है।
- यहां की सड़के उत्तर दक्षिण और पूर्व पश्चिम दिशा में जाती थी जो की एक दूसरे को समकोण पर कटती थी जो की यह अपने आप में आश्चर्य जनक है।
- यहां पर स्नानागार का भी प्रयोग किया गया है।
- स्नानागार के साथ-साथ यहां पर अन्नागार का भी प्रयोग किया गया है।
- नगरों को बनाने के लिए चार दीवारों का प्रयोग किया गया है।
- सिंधु घाटी सभ्यता का ज्ञान पुरातात्विक उत्खनन से ही मिलता है।
- यहां की लिपि भावचित्रात्मक लिपि थी।
- हड़प्पा सभ्यता के लोग लोहा से परिचित नहीं थे ।
- इस सभ्यता से जो प्राप्त ईट होते हैं उस पर अलंकरण किया गया है यानी कि उसे सजाया गया है।
- इस सभ्यता में उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का भी प्रयोग किया गया है।
Read more from here : wikipedia
Why Ajanta Gufa is famous | क्यों प्रसिद्ध है अजंता की गुफा ?
निष्कर्ष - ( Conclusion )
आशा करते हैं हमारे इस ब्लॉग के द्वारा आप सभी के मन में Sindhu Ghati Sabhyata से संबंधित जो भी प्रश्न है। वह clear हो चुके होंगे आगे के ब्लॉग में हम सभी जानेंगे सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थलों के बारे में तब तक के लिए आप अपना ख्याल रखिए अपने दोस्तों को शेयर करिए। धन्यवाद !