Sindhu Ghati Sabhyata in hindi Special Place : सिंधु घाटी सभ्यता के विशेष स्थल कौन से है ! जानिए पूरा विस्तार से।

Sindhu ghati sabhyata in hindi : जैसा कि आप सभी जान रहे हैं मैंने पिछली ब्लॉग में आप सभी को सिंधु घाटी सभ्यता (Indus valley civilization) किस नाम से जानी जाती है और उसकी कुछ विशेषताओं के बारे में आपको बताया जा चुका है। यदि आप उस ब्लॉग को नहीं देखे हैं तो नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके आप उसको देख सकते हैं तो आज के इस ब्लॉग में हम लोग जानेंगे कि सिंधु घाटी सभ्यता (Indus valley civilization) के जो स्थल प्राप्त हुए हैं उनके बारे में।और उनके पुरातात्विक साक्ष्य के बारे में भी जानेंगे।

Table of Contents

Sindhu Ghati Sabhyata in hindi 1 : हड़प्पा ( Harappa )

harappa sabhyata picture
harappa sabhyata by truelyindia.com

सिंधु घाटी सभ्यता (Sindhu Ghati Sabhyata) को हड़प्पा सभ्यता (Harappa civilization) के नाम से भी जाना जाता है।

हड़प्पा सभ्यता के खोजकर्ता राय बहादुर दयाराम साहनी ,माधो स्वरूप वत्स ,व्हीलर थे।
इसका खोज 1921 में किया गया था।

यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का साहिवाल जिला में स्थित है।

हड़प्पा रावी नदी के बाएं तट पर स्थित है।

पुरातात्विक साक्ष्य (Archaeological Evidence) ?

  • हड़प्पा सभ्यता (Harappan Civilization) से लाल बलुआ पत्थर से बना एक नर धड़ तो इसका मतलब है कि इसके शरीर के ऊपरी भाग के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
  • कास्य धातु से बनी हिरण का पीछा करते हुए कुत्ते की मूर्ति
  • स्त्री के गर्भ से निकला हुआ पौधा (उर्वराता देवी) मातृ देवी के गर्भ से उगते हुए पौधे को दिखाया गया है।
  • इक्का गाड़ी, टेराकोटा की मूर्तियां , अग्निवेदिका,मातृ देवी की मूर्ति
  • आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि टेराकोटा क्या होता है तो टेराकोटा मूर्ति बनाने के लिए पक्की हुई मिट्टी का उपयोग किया जाता था।
  • विशाल चबूतरा वाले छह अन्य भंडारों की दो पंक्तियां
  • सिंधु लिपि (Indus script) के साथ मिट्टी के बर्तन।
  • हड़प्पा सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता (Sindhu Ghati Sabhyata)  के प्रमुख स्थलों में से एक है।
  • ऐसा माना जाता है कि हड़प्पा सभ्यता की दिन स्वास्तिक चिन्ह भी है।
  • यह सभी साक्ष्य उत्खनन यानी खुदाई में प्राप्त हुए हैं।
  • इन सभी साक्ष्य को पढ़ के आपको यह  जरूर लगता होगा कि उस समय के लोग कितने विकसित और इन चीजों को लेकर कितनी सारी जानकारी उनके पास होती थी।

मोहनजोदड़ो सभ्यता (Mohenjodaro Civilization) ?

sindhu ghati ki sabhayata 1
mohenjodaro civilization by truelyindia
  • सिंधु घाटी सभ्यता में मोहनजोदड़ो (Mohanjodaro) का भी विशेष महत्व है यह हड़प्पा सभ्यता के बाद खोजा जाने वाला स्थल है ।
  • सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल मोहनजोदड़ो है।
  • मोहनजोदड़ो का अर्थ है मृतकों का टीला
  • मोहनजोदड़ो के खोज रखलदास बनर्जी ने किया था।
  • इसकी खोज 1922 में की गई थी।
  • यह पाकिस्तान के सिंध प्रांत का लरकाना जिला में स्थित है।
  • यह सिंधु नदी के दाहिने तट पर स्थित है।

दाढ़ी वाली पुजारी की मूर्ति (Bearded Priest Statue) ?

dadhi wale pujari ki murti
dadhi wale pujari ki murti - truelyindia.com

मोहनजोदड़ो से दाढ़ी वाले पुजारी की मूर्ति मिली है, आपको बता दे कि यह मूर्ति केवल शरीर के ऊपरी हिस्से का है और दाढ़ी वाले बाबा ने एक शॉल को उड़े हुए हैं  जो केवल कंधे को ढकता है और जिस पर एक आकृति बनी हुई है जिसे ट्रीफोइल पैटर्न कहते हैं। यदि आप उनके चित्र को देखते हैं तो इनकी आंखें लंबी है और आधी आंखें बंद है इनकी माना जाता है कि यह ध्यान मुद्रा में हो उनके सिर पर सादी बुनी पट्टिका है और दाहिने हाथ पर बाजूबंद है ।

नर्तकी की मूर्ति ?

nartaki ki murti
nartaki ki murti - truelyindia.com

मोहनजोदड़ो से एक महत्वपूर्ण नर्तकी की मूर्ति मिली हुई है ,यह मूर्ति कांसे की बनी हुई है इसने बाएं हाथ में चूड़ियां पहनी हुई है तथा दाहिने हाथ में कंगन और ताबीज को पहने हुए हैं ।

यह एक विशेष मुद्रा में खड़ी हुई है जो की अपने दाहिनी हाथ को कूल्हे पर रखी हुई त्रिभंग नृत्य मुद्रा में खड़ी है।

पशुपति की मोहर ?

pashupati ki mohar
pashupati ki mohar - truelyindia.com
  • मोहनजोदड़ो से पशुपति वाले मोहर मिली है।
  • इस मोहर पर बने  देवता या मानव है वह पलटी मार कर बैठे हुए हैं और यदि आप उनके चित्रों को देखते हैं तो यह मुकुट को भी पहने हुए हैं ।
  • यही आप नीचे अगर देखते हैं तो उनके चारों तरफ दाएं बाएं नीचे पशुओं की आकृतियां बनी हुई है।
  • आकृति के दाएं और गैडा और भैंस दिखाई देते हैं।
  • वहीं अगर आप बाई और देखते हैं तो हाथी और बाघ दिखाई देते हैं।
  • और यदि आप नीचे की तरफ यानी पैरो की तरफ देखते हैं तो यहां पर दो हिरण दिखाई पड़ते हैं।
  • मोहनजोदड़ो से प्राप्त यह अद्भुत मोहर पर इतने मात्रा में पशुओं के चित्र प्राप्त हुए हैं।

मोहनजोदड़ो से प्राप्त अन्य पुरातात्विक साक्ष्य ?

मोहनजोदड़ो से महान स्नानागार भी पाया गया है।

यहां से तांबे का स्केल , गले हुए तांबे के ढेर ,पासा और घोड़े के दांत इत्यादि।

निष्कर्ष (Conclusion)

यह सभी हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के खुदाई से प्राप्त साक्षी मिले हैं जिनके बारे में हमने इस ब्लॉग में आप सभी को बताया है इस ब्लॉग के माध्यम से आप हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से संबंधित जितने भी प्रश्न है परीक्षा में पूछे जाते हैं। वह सभी आपके हाल हो जाएंगे यदि आप सिंधु घाटी सभ्यता (sindhu ghati sabhyata in hindi) के आगे के स्थलों के बारे में आप हमारे दूसरे ब्लॉग में देख सकते हैं तब तक के लिए आप अपना ध्यान रखिए, दोस्तों को शेयर करना बिल्कुल न भूलिए।

धन्यवाद!

Hey Everyone, I am a Developer as well as content writer. We are trying to spread knowledge for you via truelyindia.com In starting phase we need your love & Support. Your Love = Read & Share (◕‿◕).

Leave a Comment