Union Budget 2024: चुनाव से पहले पेश होने वाले budget मे क्या होगा ख़ास, जानिए किस सैक्टर मे दिखेगा ज्यादा उछाल..

Atif Hashmi
7 Min Read

Union Budget 2024: हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी 2024 को मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगी। इस साल का budget कुछ ज्यादा ही चर्चा मे है क्यूकी बजेट पेश होने की ठीक कुछ ही महीने बाद केंद्र मे चुनाव होने को है जिसके वजह से Union Budget 2024 और भी ज्यादा सुर्ख़ियो मे बना हुआ है। सबकी नज़रे अलग अलग सैक्टर मे टिकी है आस लगाए बैठे हैं एक बेहतरीन बजेट का। इस साल 2024-2025 के बजेट मे ख़ास बात अंतरिम बजट है। साल 2023 मे भी निर्मला सीतारमण ने ही बजेट पेश किया था लेकिन वो आम बजट था। आइये आज के इस आर्टिकल मे Union Budget 2024के बारे मे बिस्तार से जाने की कोशिस करते वही साथ मे Interim Budget VS Union Budget के बारे मे भी बिस्तार से समझ्ते हैं।

क्या होता है Union Budget?

बजट का अर्थ है, आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब रखना। सामान्यत: बजट तैयार करना यह मतलब है, अपने घर के लिए आर्थिक योजना बनाना। वहीं, सरकार एक पूरे देश के लिए बजट बनाती है।
जब केंद्र सरकार अपना बजट प्रस्तुत करती है, तो उसे आमतौर पर आम बजट, केंद्रीय बजट, या यूनियन बजट भी कहा जाता है। बजट एक वित्त वर्ष का हिसाब-किताब होता है, और इससे पहले, सरकार एक सर्वे कराती है ताकि वह अपनी कमाई का अनुमान लगा सके।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, आम बजट में सरकार के आय और व्यय का लेखा-जोखा एक वित्त वर्ष में किया जाता है। भारत में वित्तीय वर्ष हर साल 1 अप्रैल को शुरू होता है।

Union Budget 2024
image source: Ebizfiling India Pvt Ltd

क्या है अंतरिम बजट?

यह एक प्रकार का आर्थिक हिसाब-किताब का प्रस्तुति है, जिसमें बताया जाता है कि नए सरकार के कार्यभार संभालने तक कैसे आर्थिक कम-धाम की जाएगी। इसे अक्सर ‘Vote on Account’ कहा जाता है, क्योंकि इसमें जनता के वोटों के आधार पर आर्थिक नीतियों का मूल्यांकन होता है। जब आम चुनाव किया जाता है, तो इससे पहले यह अंतरिम बजट पेश किया जाता है, और नई सरकार के सपथ तक के लिए यह कार्रवाई करता है। नई सरकार के गठन के बाद, इसे आम बजट कहा जाता है जो आय और व्यय का पूरा हिसाब दिखाता है।इसे एक उदाहरण के रूप में समझें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। जब नई सरकार बनेगी उसके बाद, जून-जुलाई के महीनों में फिर से पूर्ण बजट पेश किया जाएगा.

 

Union Budget 2024- अंतरिम बजट में क्‍या-क्‍या हैं ख़ास?

साल 2024 का union budget कल यानि 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला है, आइये कुछ बिन्दुओ द्वारा समझते हैं क्या खास है इस अंतरिम बजट मे:-

  • आने वाले सरकार के सारे अनुमानित खर्चा का डीटेल मौजूद रहेगा
  • अलग अलग मंत्रालय को बाटे जाने वाले राशियो को दर्शाया जाएगा।
  • जो मौजूदा प्रोजेक्ट्स है उनपर ख़ास विचार किया जाएगा।
  • आगामी projects का वर्णन किया जाएगा।

New Tax Regime vs Old Tax Regime

भारत के तमाम बड़े CA लोगो का कहना है की New Tax Regime को पूरे भारत मे लागू करने के लिए इसमे बहुत सारे चेंजेस की जरूरत है। अभी ज़्यादतर लोग Old Tax Regime को ही पहला ऑप्शन मान के चल रहे हैं। तो ऐसा कहा जा सकता है की Union Budget 2024 मे New Tax Regime से संबन्धित कुछ बड़े अपडेट मिल सकते हैं लेकिन Old Tax Regime को अभी पूरी तरह से बंद नही किया जा सकता है।

क्या अंतर है अंतरिम बजट और आम बजट में ?

आइये एक टेबल के माध्यम से समझते हैं अंतरिम बजट और आम बजट ( Interim Budget VS Union Budget) के कुछ महतवपूर्ण अंतर के बारे me:-

अंतरिम बजट

आम बजट

यह केवल चुनाव होने से पहले कुछ महीनो के लिए ही पेश किया जाता है आम बजट पूरे साल भर के लिए पेश किया जाता है।
इस बजेट मे कोई नयी योजनाए या फिर किसी नयी projects के बारे मे ऐलान नही किया जाता आम बजट मे तमाम नीतियो पर घोषणा होती है और tax से संबन्धित बदलाव भी पर भी एलान किया जाता है।
इसमे मौजूदा सरकार द्वारा 5 साल का सारा खर्चा का ब्योरा देना होता है। इसमे पूरे साल भर का अलग अलग सैक्टर मे निवेशों और योयनाओ का खर्चा भी बात किया जाता है।
 यह संसद मे ज्यादा चर्चा मे नही रेहता क्यूकी यह बीएस कुछ ही महीनो के लिए ही पेश किया जाता है। आम बजट को लेकर संसद समेत पूरे भारत मे बहुत ही चर्चा का बिषय रहता है।

Conclusion (निष्कर्ष)

आशा करते हैं, आप सभी को Union Budget 2024 और अंतरिम बजट और आम बजट ( Interim Budget VS Union Budget) से संबंधित जो भी जानकारी लेनी होगी, वो सारी चीजे लगभग जान चुके होंगे। ऐसे ही अन्य बजेट से संबन्धित जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए और अपने दोस्तों को यह जानकारी जरूर साझा करें। तब तक के लिए आप अपना ध्यान रखिए।

Share This Article
Hi, My name is Atif. I'm a WordPress Developer, Content Writer and Digital Marketer expert. My niches are in Entertainments, Technologies and Business. Please keep love & Support Us. Your Love = Read & Share (◕‿◕). Thanks..
Leave a comment