Pankaj Udhas Death News : मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि ‘बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है की 26 फरवरी को लंबी बीमारी के कारण पद्य श्री से सम्मानित पंकज उधास का निधन हो गया है।’
Pankaj Udhas Death News: पंकज उधास के जीवन बारे में
पंकज उधास का जन्म कब हुआ और वो कैसे इतने बड़े गजल गायक बने। पंकज उधास जो की एक दुनिया के बड़े गजल गायकों में से एक थे, उनका जन्म 15 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके सबसे बड़े भाई मनहर उधास भी बॉलीवुड फिल्मों में गजल गायक हैं। उनके दूसरे बड़े भाई निर्मल उधास भी एक मशहूर गजल गायक हैं।
पंकज उधास बहुत सारे गजलों को गाए पंकज उधास बचपन से अपने पिता के साथ समय व्यतीत करते थे और उन्हें संगीत विरासत में मिला हुआ थे। लेकिन उनकी प्रसिद्धि फिल्म नाम में गायकी से हुई। जिनका निधन आज 72 वर्ष की उम्र में अग्नाशय का कैंसर होने की वजह से लंबी बीमारी के बाद आज 26 फरवरी 2024 को हुआ। साथ ही परिवार जनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार करने का विचार किया है।
लौटकर फिर न आने वाले...
— Lalit Kumar Pahwa (@lalitpahwa) February 26, 2024
भारत के मशहूर गजल गायक पद्मश्री से सम्मानित #PankajUdhas जी की आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अपने गीतों और गजलों से सदा सभी के दिलों पर राज करने वाले... दुनिया सदा इन्हें याद करती रहेगी.. 🙏#PankajUdhasDeath pic.twitter.com/VlxrNe4ucG
पंकज उधास के करियर बारे में
संगीत गजल गायक पंकज उधास को विरासत में मिला था लेकिन प्रसिद्धि उन्हें गजल “चिट्ठी आई है” ने दिया जिसे वो फिल्म नाम में गए थे। जिसके दीवाने बने आज भी लोग घूमते है। इसके बाद गजल गायक पंकज उधास बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हो गए।और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत आहट नाम की गजल एल्बम से 1980 में शुरुआत किया।इसके बाद ये कई बॉलीवुड में गाए कई सारे एल्बम रिकॉर्ड किए और पूरी दुनिया में छा गए। जियो तो जिए कैसे गजल भी इन्होंने ही गया था जो आज भी दिल टूटे आशिकों का पसंदीदा गजल है। साल 1990 में मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने माहिया तेरी कसम स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के साथ गाया, जो लोगो के दिलो पे छा गया। साथ ही 2006 में मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी को पद्य श्री से नवाजा गया। साथ ही हम बताना चाहते है की पंकज उधास जी 2016 में अंतिम फिल्म दिल तो दीवाना है में गुनगुनाया था।
पंकज उधास को किस नाम से संज्ञा मिली
पंकज उधास अपने जीवन में दौलत शोहरत सब कुछ कमाया लेकिन उन्हें एक चीज का मलाल था उन्हें लोग शराबियों के गायक की संज्ञा मिल गई थी। जिसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में दिया और कहा की मैने सब कुछ कमाया बस इसी चीज का मलाल है मुझे। उन्होंने बताया कि तकरीबन 18 – 20 गाने ऐसे थे जो शराब और मैखाने से जुडे थे। उन्होने बहुत प्रसिद्धी कमाई संगीत के क्षेत्र में बहुत दौलत शोहरत नाम कमाया अपने जीवन में उन्होंने ऐसे गजल गीत गाया जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
We mourn the loss of Pankaj Udhas Ji, whose singing conveyed a range of emotions and whose Ghazals spoke directly to the soul. He was a beacon of Indian music, whose melodies transcended generations. I recall my various interactions with him over the years.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2024
His departure leaves… pic.twitter.com/5xL6Y3Sv75
बड़ी बड़ी हस्तियों ने क्या कहा पंकज उधास के दुनिया छोड़ जाने के बाद
हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने शोक व्यक्त किया तथा और सोशल मीडिया पर लिखा की पंकज उधास जी की गायकी सीधे आत्मा को छूती थी, पंकज उधास एक प्रकाश स्तंभ थे संगीत के क्षेत्र में और मोदी जी ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में आया हुआ ये खालीपन कभी भरा नहीं जा सकेगा।
हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी ने भी शोक व्यक्त किया और लिखा की पंकज उधास जी अपनी मधुर आवाज से हर उम्र और वर्ग के लोगो को मंत्र मुग्ध किए हुए थे।
साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सोनू सूद समेत सभी बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। साथ ही सबने सोशल मीडिया पर गजल और प्रसिद्धि के बारे में जिक्र किया।
इन्हें भी पढ़े :-
- Upcoming South Indian Movies In March 2024: मार्च के महीने में मचाएगा धमाल ये साउथ की 5 बड़ी फिल्मे, देखे यहाँ पूरी लिस्ट
- दिल दहला देने वाला शैतान का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या माधवन के शैतानी जादू से अपनी बेटी को बचाएंगे अजय देवगन?
- Yodha Teaser Out: आ गया “योद्धा” का टीज़र , स्टोरी होगी एक प्लेन हाईजैक की, टीज़र में एक्शन अवतार में दिख रहे है सिद्धार्थ मल्होत्रा…
Conclusion (निष्कर्ष)
इस आर्टिकल में हमने बताया कि गजल गायक पंकज उधास का निधन(Pankaj Udhas Death News) कब हुआ, कैसा था उनका जीवन, कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, साथ ही सभी बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया इसके बारे में बताया।
अगर यह दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे।
सटीक और जल्दी जानकारी पाने के हमारे साथ जुड़े रहे।
धन्यवाद..