जानिए दवाई खाने के बाद तुरंत अंगूर क्यों नहीं खाना चाहिए | Know why grapes should not be eaten immediately after taking medicine

Atif Hashmi
5 Min Read
KNOW WHY GRAPES SHOULD NOT BE EATEN IMMEDIATELY AFTER TAKING MEDICINE

Know why grapes should not be eaten immediately after taking medicine: दोस्तों जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो डॉक्टर लोग हमें फल का सेवन करने के लिए कहते हैं, क्योकि इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनका सही से उपयोग करने से हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होता हैं। परन्तु क्या आपको पता है, इन्ही फलों का अगर हम सही से सेवन नहीं करते हैं, तो कभी-कभी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए आज हम एक ऐसे फल के बारें में बताते हैं, जिसको खाने के तुरंत बाद दवाई खाने से हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दोस्तों क्या आपको पता है कि grapes ऐसा फल है जिसको खाने के तुरंत बाद दवाई क्यों नहीं खाना चाहिए। अगर आपको इसके बारें में जानकारी नहीं है, तो चलिए आज हम आपको उसके बारें में बताते हैं।

अंगूर को सुपर फ़ूड क्यों कहा जाता है? ( Why are grapes called super food? )-

अंगूर बहुत सारे हेल्दी आक्सीडेंट से भरा हुआ होता है। चलिए दोस्तों आपको grapes में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारें में जानकारी देते हैं, जिसकी वजह से अंगूर को सुपर फ़ूड कहा जाता है :

  • पॉलीफिनॉल ( POLYPHENOLS )
  • विटामिन C ( VITAMIN C )
  • सॉलुब्ले फाइबर ( SOLUBLE FIBER )
  • पोटैसियम ( POTASSIUM )
  • विटामिन K ( VITAMIN K )
  • रेस्वेराट्रोल ( RESVERATROL )
  • क्वेरसेटिन ( QUERCETIN )
  • एंथोसायनिन ( ANTHOCYANIN )

अंगूर खाने के तुरंत बाद हमें दवाई क्यों नहीं खानी चाहिए ( Why should we not take medicine immediately after eating grapes )-

दोस्तों अंगूर में अनेक प्रकार के एंटी एक्सीडेंट और विटामिन C अत्यधिक मात्रा में मौजूद होते हैं और दवाएं भी अनेक प्रकार के रासायनिक चीज़ों को मिला कर बनाई जाती है। इस स्थिति में हम अगर grapes खाने के तुरंत बाद या पहले दवाओं का सेवन करते हैं, तो अंगूर में उपस्थित विटामिन C जैसे अम्ल व अन्य एंटी एक्सीडेंट हमारे शरीर के अन्दर जाकर दवाओं से क्रिया कर लेते हैं। जिससे दवाओं की क्षमता को बढ़ा या घटा देते हैं। इस प्रकार से यह हमारे शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए हमें दवा खाने के बाद या पहले अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े : 

हमें दवा खाने के कितने समय पहले या समय बाद अंगूर खाना चाहिए ( How long before or after taking medicine should we eat grapes? )

दोस्तों जब हम कोई दवाई लेते हैं, तो वह एक निश्चित समय के बाद हमारे शरीर में अपना प्रभाव दिखाती है, लेकिन अगर हम दवाई लेने के बाद grapes खा लेते हैं, तो अंगूर हमारे शरीर से रिएक्शन कर लेते हैं और हमारी दवाई ठीक तरीके से अपना काम नहीं कर पाती हैं। इसलिए हमें दवा तथा अंगूर खाने के बीच समयांतराल को बनाये रखना अत्यंत जरुरी होता है। दोस्तों आपको बता दें कि दवा खाने के बाद 30 मिनट से अधिक समय के बाद ही अंगूर को खाये, जिससे दवा अच्छे तरीके से अपना काम कर सके।

निष्कर्ष ( Conclusion )

दोस्तों मेरे इस आर्टिकल के मदद से आपको grapes में पाए जाने वाले सभी विटामिन्स और पोषक तत्वों के बारें में पूरी तरह से जानकारी मिल गयी होगी। इसलिए अब आप अंगूर खाने के फायदे भी जान चुके होंगे। दोस्तों कुछ लोगो का कहना है कि दवा खाने के तुरंत बाद अंगूर खाने से इंसान की मौत हो जाती है, परन्तु यह बिल्कुल गलत है। दवा खाने के बाद अंगूर खाने से दवाओं की प्रभाविता कम या ज्यादा हो सकती है, परन्तु इससे मौत नहीं हो सकती है।
दोस्तों मुझे आशा है कि मेरा यह आर्टिकल आपको अत्यंत पसंद आया होगा और आपके लिए उपयोगी होगा। तब तक के लिए अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिये, फिर मिलते हैं एक नए आर्टिकल के साथ। धन्यवाद !!

Share This Article
Hi, My name is Atif. I'm a WordPress Developer, Content Writer and Digital Marketer expert. My niches are in Entertainments, Technologies and Business. Please keep love & Support Us. Your Love = Read & Share (◕‿◕). Thanks..
1 Comment