Class 10 Science UP Board 2024 : जानिए Science की Board परीक्षा की perfect तैयारी कैसे करें ?

Abhinandan Prajapati
8 Min Read
Class 10 Science UP Board

Class 10 Science UP Board : जैसा कि आप सभी जान रहे हैं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आप सभी के टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है जो की 22 फरवरी से board exams प्रारंभ हो रही हैं और आप सभी के हर Subject अच्छे से तैयार हो रहे होंगे यही अगर आप Science की बात करते हैं तो Science से जुड़े जो भी डाउट है इस Blog के माध्यम से आप क्लियर कर सकते हैं कि कौन से टॉपिक सबसे ज्यादा Important है चलिए जानते हैं।

Some tips for Chemistry ( रसायन विज्ञान ) - Class 10 Science UP Board 2024

सबसे पहली बार रसायन विज्ञान में आपको जितने भी रासायनिक समीकरण है उनका महत्व है और उनके प्रकार है उनका सबसे पहले आप याद करिए। नीचे दिए हुए जितनी भी अभिक्रियाएं हैं ,आप लिख लिख कर ही याद कीजिएगा उदाहरण सहित –

  1. विस्थापन( प्रतिस्थापन) अभिक्रिया
  2. संयोजन( योगात्मक) अभिक्रिया
  3. उत्क्रमणीय अभिक्रियाएं
  4. अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं
  5. वियोजन अभिक्रियाए
  6. अपघाटन अभिक्रियाएं
  • यूपी बोर्ड (Uttar Pradesh Board) के परीक्षा में ऐसा प्रश्न आता है कि कौन सा धातु है कौन सा अधातु है, तो सबसे पहले आप धातु और अधातु की पहचान करना सीखिए, उसके  बाद भौतिक गुण रासायनिक गुण इन सबको याद कीजिए।
  • अम्ल और लवण से प्रश्न पूछे जाते है, PH का महत्व क्या है? इसके बारे में भी अवश्य पढ़िए।
  • टिप्पणी कीजिए – के प्रश्न Board की परीक्षा में पूछे जाते हैं तो उनके लिए आप पिछले 5 वर्ष में class 10th science up board के आए कुछ प्रश्न दिए गए हैं इन्हे अवश्य देखिएगा –
  1. निस्तापन
  2. भर्जन
  3. गालक
  4. प्रगलन
  5. समजती  श्रेणी
  6. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
  •  साबुन तथा अपमार्जक की निर्मलन क्रियाएं, रेडॉक्स अभिक्रिया असंतृप्त एवं संतृप्त कार्बन यौगिक,मंडलीफ की आवर्त सारणी जो भी प्रश्न है उनको जरूर पढ़ें। 

Some tips for Physics ( भौतिक विज्ञान ) - Class 10 Science UP Board 2024

  • UP Board Exam पिछले 5 वर्ष में जितने भी भौतिक विज्ञान Science model paper से जुड़े प्रश्न है उनको एक-एक करके देखिए और उन प्रश्नों को याद करने का प्रयास करिए।
  • Science syllabus को ठीक तरीके से देखिए और उन topics को याद कीजिए जिस topic आपको संदेह है। उनसे सम्बंधित Last Years Questions Papers से मिलाइए ।
  • प्रकाश का परावर्तन का नियम, अपवर्तन तथा विचलन को ठीक प्रकार से पढ़िए और इनके चित्रों को भी आप प्रेक्टिस करके जाइए क्रांतिक कोण तथा पूर्ण आंतरिक परावर्तन चित्र सहित अवतल और उत्तल दर्पण से संबंधित जो class 10th Science board exam में आए हैं उन्हें ठीक प्रकार से याद कीजिए।
  • मानव नेत्र और इंद्रधनुष से जो प्रश्न है जैसे की ,दूर दृष्टि दोष निकट दृष्टि दोष/ दीर्घ दृष्टि दोष (VIBGYOR )से संबंधित प्रश्न यानी कि प्रिज्म से संबंधित जो भी प्रश्न है उनको याद अवश्य करिए पिछले वर्ष में जो भी प्रश्न पूछे  (science model paper)गए हैं उन्हें देखकर आप अपनी प्रश्न को तैयार कर सकते हैं।
  • फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम, विद्युत मोटर एवं उनके सिद्धांत, विभावांतर प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट  ,ओम से संबंधित जो भी Numerical है उन्हें अवश्य लगाकर जाइए।
  • Class 10 Science Up board में पिछले वर्ष Science model paper में जो भी ओम नियम से संबंधित न्यूमेरिकल आए हैं उन्हें अवश्य लगाकर जाएं , विद्युत क्या है? , चुंबकीय प्रभाव से जो भी प्रश्न पिछले वर्ष आए हैं उन्हें लगा कर जाइए।

Some tips for Biology ( जीव विज्ञान ) - Class 10 Science UP Board 2024

देखिए Biology का याद करने का सबसे सही तरीका है कि उनके चित्रों को आप देखकर आसानी से याद कर सकते हैं और board exam में पिछले वर्ष के जो भी प्रश्न आए हैं उनको एक बार अवश्य देखें उसके बाद ही आप अपनी तैयारी को आगे बढ़ाएं आईए जानते हैं यूपी बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण पाठ – 

  1. बहुविकल्पी प्रश्न अवश्य याद करके जाएं
  2. biology बिना चित्र का अधूरा होता है, क्योंकि बायोलॉजी में अगर आप चित्र नहीं बनाते हैं तो answer पूरा नहीं माना जाता है। कोशिश यह कीजिए कि जो भी आप उत्तर लिख रहे हैं उसमें चित्र अवश्य बनाएं।
  3. जैव प्रक्रम क्या है, पोषण क्या होता है पोषण के प्रकार ,मनुष्य का पाचन तंत्र चित्र सहित लार ग्रंथियां,श्वसन एवं श्वासोच्छवास होते हैं और इसमें अंतर सबसे ज्यादा पूछा जाता है मनुष्य के श्वसन अंग के चित्र, फेफड़ों की आंतरिक संरचना का चित्र मनुष्य में रुधिर परिसंचरण का चित्र एवं मानव हृदय, रुधिर और लसीका में अंतर क्या होता है ।
  4. जो प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया है उसको अवश्य याद करके जाएं क्योंकि यहां से प्रश्न board exam में पूछे जाते हैं
  5. बाही: स्रावित एवं अंतर स्रावी ग्रंथियां में अंतर क्या होता है इन्हें अवश्य पढ़े।
  6. पौधों में लैंगिक जनन या परागण स्त्रीकेसर स्वपरागण  इसे रिलेटेड जो भी प्रश्न है या पिछले वर्ष में आए हैं उनको चित्र सहित याद करे , बायोलॉजी में एक टिप्पणी करके प्रश्न पूछता है उसमें आपको

          टिप्पणी, जैसे की – 

  • परागकण का नामांकित चित्र
  •  नेफ्रॉन के बारे में ,दोहरा संचरण खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जल
  • संतुलित भोजन परिवार नियोजन

         7.गुणसूत्र के बारे में अवश्य पढ़कर जाएं

         8. प्राकृतिक संसाधनों में आपको नवीकरणी अथवा और नवीकरणी परंपरागत एवं गैर परंपरागत ऊर्जा इन सबको अवश्य पढ़े।

          9. हमारा पर्यावरण से संबंधित जो भी प्रश्न है जैसे जैविक घटक और जैविक घटक खाद्य श्रृंखला खाद्य जाल विभिन्न प्रकार के संसाधन से मृदा संसाधन भू संसाधन वन संरक्षण और उत्पादक संरक्षण

Conclusion : निष्कर्ष -​

यदि आप ऊपर दिए हुए टॉपिक का अच्छे से अध्ययन करेंगे तो आप up board exam में बहुत ही अच्छे नंबरों से पास होंगे साथ ही साथ पिछले 5 वर्ष के प्रश्न पत्रों को अगर आप हल करते हैं या 5 वर्ष से अधिक प्रश्न पत्रों ( class 10 science up board ) को हल करते हैं तो यह आपके लिए सबसे उपयोगी होगा तो तब तक के लिए आप अपना ध्यान रखिए और यदि आप अन्य विषय से जुड़ी ऐसी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर जाएं –

Share This Article
Hey Everyone, I am a Developer as well as content writer. We are trying to spread knowledge for you via truelyindia.com In starting phase we need your love & Support. Your Love = Read & Share (◕‿◕).
Leave a comment